By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गौशाला में बंधी गाय के पैरों में पहले बांधी रस्सी..फिर गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > गौशाला में बंधी गाय के पैरों में पहले बांधी रस्सी..फिर गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
crimehimachal

गौशाला में बंधी गाय के पैरों में पहले बांधी रस्सी..फिर गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/05 at 1:21 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला में सुंदरनगर उपमंडल के तहत पड़ने वाली भौर पंचायत में बीती रात को गौशौला में बंदी गाय को किसी ने मौत के घाट उतार दिया है।आरोप है कि गाय को मौत के घाट उतारने से पूर्व उसके साथ कुकर्म जैसे अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया गया है।गाय के पिछले पैरों को रस्सी से बांधने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।गौशाला में गाय के साथ उसका छोटा बछड़ा भी बंधा था,जिसे किसी ने कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया है।फोरेंसिक टीम को भी मौके बुलाया गया है और टीम ने घटना स्थल पर कई साक्ष्य जुटाएं हैं। मालिक को घटना का उस समय पता चला जब सुबह उसके बेटे ने गौशाला को खोला और अंदर यह सब देखकर दंग रह गया।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा सहित डीसएसी सुंदरनगर की पहुंचे मौके पर

मंडी जिला के धनोटू थाना के तहत यह मामला सामने आया है।घटना की सूचना मिलने के बाद धनोटू थाना की टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा व डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण भी मौके पर पहुंचे।गौ माता के साथ हुए इस जघन्य अपराध के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं।विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों में इस घटना के बाद आक्रोश है।

मालिक का आरोप- मारने से पूर्व गाय के साथ किया गया है अमानवीय कृत्य

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत भौर के हलेल गांव निवासी रामकृष्ण की गौशाला में दिल को झकझोर करने वाली इस घटना को अंजाम दिया गया है। आज सुबह रामकृष्ण का बेटा तरुण कुमार जब गौशाला में पहुंचा तो उसने गाय को फर्श पर लेटा पाया और मुंह से झाग निकली हुई थी।इसके बाद जब वह पास गया तो देखा की उसका गला किसी ने लकड़ी के पिलर के साथ रस्सी मजबूती से बांध कर घोट दिया है।जबकि मवेशी का आठ माह के बछड़े को किसी ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। रामकृष्ण ने गाय के साथ अमानवीय कृत्य के भी आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

हिंदू संगठनों में घटना को लेकर आक्रोश

वहीं पशुपालन विभाग ने गाय का पोस्टमार्टम करने के उपरांत वेटनरी डॉक्टरों ने आगामी परीक्षण के लिए सैंपल पुलिस टीम को सौंप दिए हैं।उधर,विश्व हिंदू परिषद संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के महामंत्री रि.कॅप्टन महेंद्र सिंह राणा ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं पहुंचाया है तो विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सड़कों पर उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

TAGGED: Mandi sundernagar bhour panchayat
Chandrika February 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा.. मांगी मन्नतें
Next Article प्रदेशभर में हुई बारिश बर्फबारी…कुल्लू के कोठी में सर्वाधिक 33 cm बर्फबारी की गई दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?