By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalpolitical

प्रदेश में बारिश से हुआ इतना नुकसान, लेकिन सीएम को नहीं परवाह- जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/29 at 10:47 AM
Share

मंडी : धर्मवीर -सत्तासीन कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर प्रचार तो कर रही है, लेकिन धरातल पर व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। प्रदेश में शासन से लेकर प्रशासन तक हर क्षेत्र में अव्यवस्था ही देखने को मिल रही है। इस समय प्रदेश में बरसात कहर बनकर बरस रही है और सीएम के पास आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के लिए भी समय नहीं है। प्रदेश में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। यह बात जयराम ठाकुर ने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के तुंगाधार में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी तो बरसात और सर्दियों के मौसम से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा होती थी। कहीं पर भी नुकसान होने पर तुरंत प्रभाव से मंत्रियों को मौके पर भेजकर त्वरित कार्रवाई की जाती थी, लेकिन मौजूदा सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में टूरिस्ट सीजन का दौर है, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं। उल्टा जो टूरिस्ट फंस रहे हैं उनकी भी सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। हजारों लोग जाम में फंसे और सराज से होकर निकलने की कोशिश में लगे रहे। ऐसे लोग घंटों तक भूखे प्यासे गाड़ियों में फंसे रहे और उन्होंने खुद डीसी मंडी को फोन करके लोगों तक मदद पहुंचाई।

सराज के साथ भेदभाव कर रही सरकार

जयराम ठाकुर ने सरकार पर सराज विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभी तक सराज में हुए नुकसान को जांचने के लिए कोई भी नेता या अधिकारी नहीं आया है जोकि दुखद बात है। जो नुकसान हुआ है वो हो चुका है, लेकिन और नुकसान न हो, ऐसी कोई योजना सरकार के पास नहीं है। इस मौके पर उन्होंने अपने गृहक्षेत्र के प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

TAGGED: Mandi former CM Jai Ram thakur
Chandrika June 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?