मंडी : धर्मवीर – बालीचौकी में भालू ने युवक पर उस समय ह+मला कर लहूलुहान कर दिया जब युवक भेड़-बकरियां चराने जंगल में गया था। भालू के ह+मले से युवक बुद्धि सिंह बुरी तरह से घायल हुआ है। भालू के हमले से युवक के सिर, बाजू व पीठ में गहरी चोटें आई हैं। फिलहाल युवक जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है। घटना बीते रोज की है।
युवक के चिल्लाने पर मदद को पंहुचे ग्रामीण
मिली जानकारी के अनुसार उपंमडल बालीचौकी के तहत पड़ने वाले गांव संबलवासे का 30 वर्षीय युवक बुद्धि सिंह बीते रोज अपनी भेड़-बकरियां चराने घर के पास वाले जंगल में गया हुआ था। इस दौरान झाड़ियों में घात लताकर छिपे भालू ने बुद्धि सिंह पर अचानक ह+मला कर दिया। भाूल के ह+मले से बुद्धि सिंह जैसे ही संभल पाता, इतने में भालू ने उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में बुद्धि सिंह के चिल्लाने पर ग्रामीण उसकी मदद के लिर दौड़े । वहीं ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल बुद्धि सिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया। भालू के हमले से बुद्धि सिंह के सिर, बाज व पीठ पर गहरी चोटें आई थी, जिसके बाद बालीचौकी के चिकित्सकों ने उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। बुद्धि सिंह के भाई तेज राम ने बताया कि उसका भाई फिलहाल जोनल अस्पताल मंडी में ही उपचाराधीन है और उसके स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। वहीं इस बारे में डीएफओ गोहर एसएस कश्यप ने बताया कि वन विभाग के पास भालू के हमले की शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि प्रभावित को नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
