शिमला :चन्द्रिका (TSN)-लोकसभा चुनावों को लेकर कुल्लू में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक होने जा रही है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा.
कुल्लू में 18 फरवरी को कुल्लू में सुबह 11 बजे ये बैठक होगी.जिसमे राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे.इस बैठक में उत्तर प्रदेश से किसान नेता ठाकुर पूर्ण सिंह ठाकुर के साथ कैथल से विनोद राणा,भंवर यश प्रताप सिंह , दिल्ली से करणी सेना प्रभारी प्रशांत सिंह सिंघसानी , शिव सेना भारत के अध्यक्ष निशांत शर्मा विशेष रूप से शिरकत करेंगे ।
