नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- नाहन में आयोजित हो रहे हिमाचल लोक उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने जमकर समां बाँधा। तीसरी सांस्कृतिक संध्या सिरमौर कलाकारों के नाम रखी गई थी । सांस्कृतिक संध्या में सिरमौर लोक गायक अजय चौहान बतौर स्टार कलाकार मौजूद रहे। इस सांस्कृतिक संध्या का रेणुका जी के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
सिरमौर नाइट में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने एक के बाद एक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी ।वहीं युवा लोक गायक अजय चौहान ने जैसे ही मंच संभाला तो यहाँ दर्शक झूमने लगे। मीडिया से बात करते हुए विधायक विनय कुमार ने डायनामिक युवा मंडल को बधाई दी और कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम संस्कृति को संरक्षण करने में मददगार साबित होते हैं । वहीं युवाओं को भी एक मंच अपने प्रतिभा दिखाने का प्राप्त होता है।
