By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार एक साथ 8000 महिलाएं डालेंगी कुल्लवी महानाटी  
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार एक साथ 8000 महिलाएं डालेंगी कुल्लवी महानाटी  
himachal

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार एक साथ 8000 महिलाएं डालेंगी कुल्लवी महानाटी  

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/20 at 6:41 PM
Share

कुल्लू (मनमिंदर): कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य दशहरा उत्सव में 8000 महिलाएं कुल्लवी नाटी करेंगी। बता दें कि आगामी 7 अक्तूबर को दशहरा के तीसरे दिन कुल्लवी नाटी के मैगा शो की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने एक बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि महानाटी में 8000  या इससे अधिक महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों व पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों को अभी से महानाटी में भाग लेने वाली एक-एक महिला का पंजीकरण करने तथा रथ मैदान में आना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। आशुतोष गर्ग ने कहा कि मैगा नाटी अलग-अलग थीम पर आधारित होगी। बेटी है अनमोल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशामुक्त समाज बनाओ तथा स्वच्छता जैसे थीम समय की आवश्यकता है जिन्हें मैगा नाटी में शामिल किया गया है। सभी प्रतिभागी महिलाएं पारंपरिक कुल्लवी परिधानों में होंगी जिसमें पट्टु विशेषतौर पर शामिल है।
नाटी के गानों व स्टेप्स के लिए निकाला जाएगा टीजर

उपायुक्त को अवगत करवाया गया कि मैगा नाटी में छोटी बच्चियों को छोड़कर सभी आयुवर्ग की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। एक सर्कल कॉलेज तथा स्कूली छात्राओं का होगा। नाटी लाईव लोकगीतों पर की जाएगी। नाटी के गानों व स्टेप्स के लिये एक टीजर निकाला जाएगा जिसे समस्त महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। मैगा नाटी एक अनुशासन और चिन्हित सर्कलों में की जाएगी। महानाटी में इस बार कुछ नया करने का सुझाव बैठक में आया और इसपर काम जारी है। नाटी को और अधिक आकर्षक बनाने के लिये लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।

जिला के व्यंजनो के लगाए जाएंगे अधिक स्टाल

उपायुक्त ने कहा कि दशहरा उत्सव में देश-विदेश से हजारों सैलानी आते हैं। जिला की संस्कृति का अच्छा संदेश जाए, इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला की देव संस्कृति अतुल्य है। इसके साथ-साथ उत्सव में बहुत से ऐसे नये आयाम जोड़े जा रहे हैं जो जिला की संस्कृति को दर्शाते हैं। यहां को हस्तशिल्प काफी समृद्ध है, इसके लिए अनेक स्टॉल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिला के व्यंजन काफी लजीज और दूसरे प्रदेशों से हटकर हैं, इनके भी काफी अधिक स्टाल स्थापित किये जाएंगे ताकि स्थानीय महिलाओं की आर्थिकी बढ़े। बैठक में सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना सहित समिति के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

admin September 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article समदो की पहाड़ियों से हुआ भूस्खलन, दोनों ओर से सड़क मार्ग अवरुद्ध
Next Article शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, ग़रीबी, पर्यावरण और नारी सशक्तिकरण के लिए पराशर करेंगे काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ago

सोलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के गढ़ सलोगड़ा में 100 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

Ago

पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Ago

कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?