मंडी , धर्मवीर -: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटी काशी मंडी के खलियार स्थित शनिधाम में शनि जयंती पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। यह आयोजन 12 मई से शुरू हो जाएंगे जो 16 मई तक जारी रहेंगे। इस बार शनि जयंती शनिवार को ही आ रही है जिसे शनैचरी अमावस्या भी कहा जाता है। शनि जयंती पर यह दुर्लभ संयोग बनने से इस बार की शनि जयंती खास मानी जा रही है। यही कारण है कि शनि मंदिर में इस खास अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।
शनि की दशा से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष हवन पाठ और तुलादान आदि की भी मंदिर में उचित व्यवस्था की गई है जिसके लिए लोगों को मंदिर कमेटी से संपर्क करना होगा। शनि मंदिर कमेटी द्वारा 12 से 16 मई तक रोजाना सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जप पाठ, शाम 3 से साढ़े 6 बजे तक सुंदर कांड पाठ और उसके उपरांत रात्रि 9 बजे तक भजन कीर्तन किए जाएंगे। शनिवार 16 मई को हवन पाठ के बाद पूर्णाहूति डाली जाएगी और उसके बाद भंडारे के माध्यम से प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बार 12 से 15 हजार लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। मंदिर कमेटी के प्रबंधक पंकज धवन ने सभी भक्तजनों से शनि जयंती पर किए जा रहे इस आयोजन में भाग लेकर शनि देव का आशीवार्द प्राप्त करके भंडारे के माध्यम से प्रसाद ग्रहण करने का आहवान किया है।
TAGGED:
Mandi Shanidham of Chhoti Kashi
Chandrika
