By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इस बार अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण यानी ’’न्युन्दरा’’ मंडी कलम से
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इस बार अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण यानी ’’न्युन्दरा’’ मंडी कलम से
himachalNews

इस बार अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण यानी ’’न्युन्दरा’’ मंडी कलम से

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/20 at 2:10 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का न्युन्दरा इस बार मंडी कलम से बनाए गए निमंत्रण पत्र से दिया गया है।बता दें कि मंडयाली बोली में निमंत्रण को न्युन्दरा कहा जाता है।डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी कलम का अपना एक स्मृद्ध इतिहास है।यह मंडी की प्राचीन कला का एक ऐसा हिस्सा है जिसके माध्यम से यहां की प्राचीन संस्कृतिक और सभ्यता की जीवंत झलक देखने को मिलती है।

न्युन्दरे में कार्यक्रम की सारी जानकारी मंडयाली बोली में

मंडी कलम में बनाए गए चित्र आज विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी इस बार निमंत्रण पत्र को मंडी कलम के माध्यम से बनाने का प्रयास किया है।राज्यपाल शिव प्रतात शुक्ल और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सभी गणमान्यों और जिला के सभी देवी-देवताओं यह निमंत्रण पत्र दे दिया गया है।बता दें कि इस न्युन्दरे में कार्यक्रम की सारी जानकारी मंडयाली बोली में ही लिखी होती है।

निमंत्रण पत्र को मंडी कलम के कलाकार राजेश कुमार ने किया डिजाइन

मंडी कलम में बनाए गए न्युन्दरे यानी निमंत्रण पत्र को मंडी कलम के कलाकार राजेश कुमार ने डिजाइन किया है।उन्होंने बताया कि जब जिला प्रशासन ने उनसे संपर्क किया तो उसके बाद उन्होंने मंडी कलम के माध्यम से यह डिजाइन तैयार किया।फिर उसके बाद प्रशासन की तरफ से इसे फाइनल करके आगे जारी किया गया।राजेश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रशासन के इस प्रयास से मंडी कलम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी।आज मंडी कलम विलुप्त होती जा रही है और इसके संरक्षण एवं संर्वधन की जरूरत है।प्रशासन के यह प्रयास एक कारगर कदम साबित हो सकते हैं।

हालही में 5 करोड़ में बिकी थी 5 पेंटिंग्स

बता दें कि अभी हालही में मंडी कलम द्वारा सदियों पहले बनाई गई प्राचीन पांच पेंटिंग्स मुंबई में हुई नीलामी में 5 करोड़ में बिकी थी।एक पेंटिंग को तो खरीददार ने तीन करोड़ में खरीदा था।मंडी कलम की जो भी पेंटिंग बनती है उसमें किसी भी तरह के केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल नहीं होता बल्कि इसमें सिर्फ प्राकृतिक रंग ही इस्तेमाल किए जाते हैं। यही कारण हैं कि इनकी कीमत करोड़ों में है।

TAGGED: Mandi international shivratri mahotsav invitation
Chandrika February 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुफरी नारकंडा में बिछी बर्फ की सफेद चादर.. बर्फबारी का लुत्फ़ उठाते नजर आए पर्यटक
Next Article प्रतिभा सिंह बोली..कांग्रेस कार्यकारणी का जल्द होगा गठन..सूची तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?