By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीत गई वो बात गई और वो कांग्रेस भी गई, उसका अंश भी नहीं छोड़ेंगे-कंगना रनौत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बीत गई वो बात गई और वो कांग्रेस भी गई, उसका अंश भी नहीं छोड़ेंगे-कंगना रनौत
himachalpolitical

बीत गई वो बात गई और वो कांग्रेस भी गई, उसका अंश भी नहीं छोड़ेंगे-कंगना रनौत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/13 at 6:45 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर प्रवास पर पहुंची भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस को जमकर घेरा। जोगिन्द्रनगर के रामलीला मैदान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में अपने संबोधन में कंगना ने कहा कि बीत गई वो बात गई और अब वो कांग्रेस भी गई, उसका अंश भी नहीं छोडेगें। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को महिला व हिंदु विरोधी पार्टी भी करार दिया।

प्रदेश की हिमाचल सरकार महिला व हिंदु विरोधी

अपने संबोधन में कंगना ने कहा कि नए भारत के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल ही नहीं आगामी 25 साल के लिए योजना बना रहे हैं और इस योजना का हिस्सा हिमाचल को भी बनना है। कंगना ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि सीएम सुक्खू ने सत्ता में आने पर हिंदूवादी विचारधारा का हराने की बात कही थी। इस हिंदु व महिला विरोधी पार्टी को हराना है,ताकि पूरे देश में यह संदेश जाए कि हिमाचल में केवल राम का ही नाम चलता है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत शनिवार को जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रही।इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।इससे पूर्व जोगिंद्रनगर व घटनासनी में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंगना का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने जोगिंद्रनगर में पार्टी के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

लोन से चल रही सुक्खू सरकार

वहीं कंगना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की पीड़ा से आज पूरा प्रदेश पीडित है।सीएम सुक्खू सरकार नहीं चला पा रहे है।भाजपा प्रत्याशाी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होते हुए हिमाचल पिछड़ता जा रहा है।उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि आपदा में केंद्र से करोड़ो की मदद प्रदेश को मिली और यह पैसा जनता तक नहीं पहुंच रहा है।लोन लेकर चल रही यह सरकार और कांग्रेसी लोन के उस पैसे को भी हडप गई है।

TAGGED: Mandi Conference of BJP Scheduled Caste Morcha
Chandrika April 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मिनी हरिद्वार जवाली में बैसाख संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Next Article पहली बार बिना स्क्रिप्ट कुछ बोल रही हैं कंगना रनौत..व्यक्तिगत टिप्पणी की बजाय मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए -अवस्थी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?