ऊना,विकास शर्मा (TSN)-ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के नाम से 26 तारीख को अंब में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय चिंतपूर्णी महोत्सव का निमंत्रण पत्र एसडीम सचिन शर्मा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में स्वयं पहुंचकर अर्पित किया.कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए माता श्री चिंतपूर्णी से प्रार्थना की।
माता को निमंत्रण देने के बाद एसडीएम ने चिंतपूर्णी मंदिर के सभी पुजारी और ट्रस्टी को माता रानी के निमंत्रण पत्र बांटे.इसके अलावा स्थानीय लोगों व माता रानी के भक्तों से चिंतपूर्णी महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे और समापन का कार्यक्रम 28 तारीख को उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा।इस मौके पर बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा,मंदिर ट्रस्टी तिलकराज,ऐश्वर्या शर्मा,अमित कालिया,शशि कालिया एवं चिंतपूर्णी मंदिर पुजारी भूषण कालिया, नव कालिया आदि उपस्थित रहे।
