मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत रखोह के कलोह गांव में आज सुबह एक दर्द.नाक हा.दसे में पति-पत्नी की दुखद मौ.त हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र नानक चंद अपने घर के पास वाले कुएं में पानी भरने गया। यह कुआं करीब 35 फीट गहरा है और पानी से लगभग आधा भरा हुआ था।संजीव कुमार का अचानक पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। बहुत देर तक जब संजीव वापिस घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी नीलम कुमारी भी कुएं के पास पहुंची और उसने अपने पति को डूबा हुआ देखा। पत्नी ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उसका भी पैर फिसल गया और वह भी कुएं में जा गिरी। बहुत देर तक जब संजीव और नीलम घर नहीं पहुंचे तो संजीव की 72 वर्षीय बुजुर्ग मां लीला देवी कुएं के पास पहुंची। लीला देवी ने दोनों को डूबा हुआ देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसने चिल्लाकर गांव वालों से मदद मांगी।गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौ.त हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस टीम ने मौके पर आकर श.वों को कब्ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने घटना की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।
घर में रह गया नौजवान बेटा और बूढ़ी मां
मृतक संजीव कुुमार रखोह पंचायत का वार्ड पंच था और उसकी पत्नी नीलम कुमार आशा वर्कर थी।इनका एक 21 वर्षीय बेटा है जो एम. फार्मा की पढ़ाई कर रहा है।इसके अलावा घर पर 72 वर्षीय बुजुर्ग मां है।अब इस परिवार में सिर्फ बुजुर्ग मां और नौजवान बेटा ही शेष रह गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना के बारे में सुनकर गमगीन है।क्योंकि किसी ने यह कभी नहीं सोचा था कि गांव में घर के पास जो कुआं पानी के रूप में जिंदगी की डोर को आगे बढ़ा रहा है एक दिन वहीं कुआं मौ.त का कुआं बनकर जीवन की डोर को तोड़ देगा।
