By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे, भाजपा ने साधा निशाना, बोले “उपलब्धियों के बिना जश्न बेवजह”
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे, भाजपा ने साधा निशाना, बोले “उपलब्धियों के बिना जश्न बेवजह”
himachalpolitical

कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे, भाजपा ने साधा निशाना, बोले “उपलब्धियों के बिना जश्न बेवजह”

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/13 at 5:30 PM
Share

Shimla, 13 November-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर जहां सरकार जश्न की तैयारी कर रही है, वहीं भाजपा ने इसे “नैतिक अधिकार से परे” बताया है। भाजपा नेताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और आर्थिक अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि इन तीन वर्षों में प्रदेश विकास की बजाय अव्यवस्था की ओर बढ़ा है।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास कोई ठोस उपलब्धि नहीं है, फिर भी जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की कमजोरी, बढ़ती महंगाई और अधूरी गारंटियों ने जनता को निराश किया है। ठेकेदारों को भुगतान नहीं मिल रहा, पेंशन योजनाएं अटकी हुई हैं और नौकरियां युवाओं के लिए सपना बन गई हैं। उन्होंने कहा कि 28 लाख महिलाएं आज भी ₹1500 की सहायता राशि का इंतजार कर रही हैं, जबकि किसान-बागवान अपने अधिकारों की बाट जोह रहे हैं।जमवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध दर बढ़ा है और शराब व भू-माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। “यह सरकार केवल इंतजार और असफलता की सरकार बनकर रह गई है,” उन्होंने कहा।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने भी सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश पर ₹1 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया है और अब कर्मचारियों को वेतन व पेंशन समय पर नहीं मिल रही। विकास कार्य केंद्र सरकार की योजनाओं पर निर्भर हैं, जबकि राज्य की अपनी निधियां ठप पड़ी हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों के भुगतान रोके जा रहे हैं,विधायक निधि और ऐच्छिक निधि में कटौती की गई है और आपदा प्रभावितों को पर्याप्त राहत नहीं दी गई। शर्मा ने कहा, “ऐसी सरकार को जश्न मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, जिसने जनता पर केवल करों का बोझ बढ़ाया है।”

 

TAGGED: Shimla BJP leaders
Chandrika November 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेरचौक मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों के तबादले पर राजनीतिक विवाद तेज, भाजपा ने भेदभाव का लगाया आरोप
Next Article शिमला के लक्कड़ बाजार में हरे पेड़ों की कटाई पर भड़के व्यापारी, प्रशासन पर पक्षपात के आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?