By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा में प्रभावित हुआ थुनाग सहकारी बैंक… खाताधारक न घबराएं, कैश पूरी तरह सुरक्षित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा में प्रभावित हुआ थुनाग सहकारी बैंक… खाताधारक न घबराएं, कैश पूरी तरह सुरक्षित
himachalNews

आपदा में प्रभावित हुआ थुनाग सहकारी बैंक… खाताधारक न घबराएं, कैश पूरी तरह सुरक्षित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/07/08 at 5:34 PM
Share

Mandi, Dharamveer-सराज क्षेत्र के थुनाग बाजार में 30 जून की रात आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिसमें लगभग 50 से अधिक भवन और 200 दुकानें प्रभावित हुईं। इसी आपदा की चपेट में थुनाग स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा भी आ गई, जो एक निजी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित हो रही थी।

₹39 लाख कैश सुरक्षित, खाताधारकों को घबराने की आवश्यकता नहीं

बैंक के 22,000 खाताधारकों के लिए राहत की खबर यह है कि शाखा की सेफ में रखा गया ₹39 लाख नकद पूरी तरह सुरक्षित है।हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि बाढ़ से केवल बैंक के कंप्यूटर, फाइलें और फर्नीचर प्रभावित हुए हैं, जबकि कैश सेफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।पंकज शर्मा ने बताया कि बैंक की सेफ अत्यंत मजबूत होती है। पानी या अन्य बाहरी कारकों से इसे कोई क्षति नहीं पहुंच सकती। इसके बावजूद यदि नुकसान होता भी, तो कैश बैंक की ब्लैंकेट इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत बीमित होता.

भ्रामक खबरों से बचें – शाखा में लॉकर सुविधा नहीं थी

सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों का खंडन करते हुए पंकज शर्मा ने स्पष्ट किया कि शाखा में लॉकर की सुविधा मौजूद नहीं थी, इसलिए गहनों के नुकसान की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। शाखा में केवल कैश सेफ थी।

थुनाग: 120 करोड़ वार्षिक कारोबार वाली अग्रणी शाखा

यह शाखा पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय है और मंडी जिला की प्रमुख शाखाओं में गिनी जाती है। इसका सालाना कारोबार लगभग ₹120 करोड़ है। आपदा के बाद शाखा का तीन बार निरीक्षण किया जा चुका है।

राहत कार्य जारी – ₹1 करोड़ कैश वितरित

सरकारी आदेशों के तहत, थुनाग क्षेत्र के प्रभावित नागरिकों को ₹1 करोड़ नकद सहायता बैंक के माध्यम से वितरित की गई है।

बैंक सेवाएं जल्द होंगी बहाल

बिजली और इंटरनेट सेवा बहाल होते ही, अगले 2–3 दिनों में किसी अन्य सुरक्षित भवन में अस्थायी रूप से बैंक सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।”हम खाताधारकों को विश्वास दिलाते हैं कि बैंक का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है। जिला कार्यालय में मौजूद आवश्यक फाइलें थुनाग शाखा में स्थानांतरित की जाएंगी और जल्द ही सभी बैंकिंग सुविधाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएंगी।

TAGGED: Mandi Thunag Cooperative Bank
Chandrika July 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 9 महीने बाद भेजे गए गलत पानी के बिलों ने बढ़ाई जनता की परेशानी
Next Article शिमला फोरलेन निर्माण से प्रभावित इलाकों का सीएम सुक्खू ने किया दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?