राहुल चावला, कांगड़ा: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने एक माह के दौरे पर लद्दाख के रवाना हुए हैं। दलाई लामा 2 दिन तक दिल्ली में रुकेंगे और उसके बाद लद्दाख के लिए रवाना होंगे।
कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मैं चीन से बातचीत करने के लिए तैयार हूं और तिब्बत समस्या के समाधान के लिए मुझसे मिलना चाहते हैं और मैं भी तैयार हूं। दलाई लामा ने कहा कि हम पूर्ण आजादी नहीं चाहते हैं बल्कि कई सालों पहले हमने निर्णय लिया है कि हम चीन का हिस्सा बने रहेंगे।
