नाहन : देवेंद्र कुमार -सिरमौर जिला में आज सुबह से ही भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है । जिला में हो रही भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है ।
वहीं जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार की मदद के लिए 1077 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है । भारी बरसात के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से गिरी,यमुना,मारकण्डा, बाता नदी के जल स्तर में भारी इजाफा हुआ है।भारी बारिश के कारण सिरमौर जिला में कई संपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित है, बारिश का सबसे ज्यादा असर यातायात पर ही पड़ा है। लोगों ने बताया कि बारिश के कारण उन्हें आवाजाही में जरूर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मगर कई फसलों के लिए यह बारिश उपयोगी भी होंगी।
