सचिन शर्मा,मनाली: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते हैं कई जगहों पर मलबा गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं। वहीं बारिश के चलते मनाली रोहतांग मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया हैं। कोई भी वाहन यहां से नहीं गुजर पा रहे हैं।
राहनीनाला के समीप सड़क पर पत्थर और मलवा गिरने से मार्ग बंद हुआ हैं हालांकि बीआरओ की टीम मार्ग बहाली के कार्य में जुट गई हैं। घाटी में हो रही बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन का ख़तरा बना हुआ हैं।
