राहुल चावला,शाहपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के चलते शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा की अगुवाई में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 100 मोटरसाइकिल पर सवार होकर समर्थक तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
बता दें की आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 22 जुलाई को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया था जिसके चलते शाहपुर विधानसभा में भी 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमने पिछले साल भी तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तक तिरंगा पहुंचाया था।
उन्होंने बताया की 15 अगस्त को अलग – अलग जगह कार्यक्रम होते है जिसके चलते हमने 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम रखा हैं जिसमें 100 बाइकर्स इस तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। इस तिरंगा यात्रा के जरिए हर घर तक तिरंगा पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया की सोशल मिडिया के माध्यम से भी लोगों से आह्वान किया हैं की अगर किसी व्यक्ति के पास तिरंगा नहीं है तो वे व्यक्ति मुझसे संपर्क कर सकता हैं, उसे हम निशुल्क तिरंगा प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया की किस तरह से हमारे वीर सैनिकों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलवाई हैं।
उन्होंने बताया की ये तिरंगा यात्रा शाहपुर के चंभी से शुरू होकर रैत , पुहाड़ा और शाहपुर बाजार से छतड़ी स्यूह और रेहलु पंचायत से होते हुए कुठमा में इस रैली को समापत किया जाएगा ।
