राकेश, ऊना: भाजपा आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने रविवार को ऊना में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार यहां के औद्योगिक घरानों को तबाह करने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर उद्योग अब हिमाचल से पलायन करने के मूड में दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 10 गारंटियों के बल पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अभी तक एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया हैं। उल्टा जनता पर राजस्व कर बढ़ाकर बोझ डाल दिया हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व कर में बेतहाशा वृद्धि करके कांग्रेस की सरकार ने अपनी जनविरोधी मंशा को जाहिर किया हैं। उन्होंने कहा कि 5 रुपये का स्टांप पेपर अब 20 रुपये में मिलने लगा हैं।
इसी प्रकार सेल डीड और इंतकाल की फीस 11000 हज़ार कर दी गई हैं। विरासत इंतकाल अढाई सौ रुपए कर दिया गया हैं। गिफ्ट डीड की फीस 12000 कर दी गई हैं। इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ने पांचों मंडलों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया ओर विधिवत तौर पर उन्हें मंडल अध्यक्ष का पदभार सौंपा।
