सोलन/योगेश शर्मा- हिमाचल में चल रही राष्ट्रीय एबुलेंस सेवा, 108 की सर्विस पर सवाल उठने लगे हैं। आए दिन एंबुलेंस की गाड़ियों में कोई न कोई खराबी सामने आ जाती है।
करीब दो घंटे तक चलता रहा गाड़ी की मरम्मत का काम
गुरूवार को ब्रूरी से मरीज को लेकर आई एक 108 एंबुलेंस का सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के गेट पर ही टायर खुल गया। इससे गाड़ी गेट पर ही फंस गई और दूसरी गाड़ियों को गेट के बाहर ही मरीजों को उतारना पड़ा। करीब दो घंटे तक गाड़ी की मरम्मत का काम चलता रहा। इसके बाद एंबुलेंस के टायर के चक्के को ठीक कर गेट से हटाया जा सका। इसके बाद ही से आवाजाही चालू हो सकी। गनीमत यह रही कि यह खराबी आने के समय तब तक गाड़ी रुक गई थी, यदि टायर चलते हुए खुल जाता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
CMO सोलन बोले मामले की जांच की जाएगी
CMO सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा ताकि कोई अप्रीय घटना न घटे। इस मामले में 108 सेवा प्रबंधन के अधिकारी अशोक ने कहा कि एंबुलेंस के टायर खुलने की सूचना मिलते ही मौके पर मैकेनिक को भेजा गया। एंबुलेंस को ठी कर लिया गया है। यह एंबुलेंस पुरानी है। हर एंबुलेंस की समय-समय सर्विस की जाती है। बता दें कि एक समय इस एंबुलेंस सेवा को इसकी तुरंत कार्रवाई के लिए पहचाना जाता था, लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिल रहा। आए दिन गाड़ियों में खराबी होने की घटानाएं सामने आ रही हैं। इससे एंबुलेंस सेवा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
