सोलन : योगेश शर्मा -सोलन शहर में पानी की किल्लत को लेकर लगातार समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है ।हालांकि नगर निगम पानी की सप्लाई सभी वार्डों में पहुंचा रहा है लेकिन लोग यह कंप्लेंट कर रहे हैं कि 6 से 7 दिनों के बाद उन्हें पानी मुहैया हो पा रहा है ।वही जब इसको लेकर नगर निगम सोलन के कमिश्नर जफर इकबाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि निगम द्वारा इतना पानी सभी वार्ड तक जरूर पहुंचाया जा रहा है ताकि लोग पानी की स्टोरेज अपनी टंकी में कर सके और वह खुद भी इस चीज को देख रहे हैं ।
जफर इकबाल ने कहा कि जहां-जहां पर भी पानी की दिक्कत आ रही है, वहां पर उन्होंने खुद कीमेन और जेई के साथ जाकर विजिट किया है क्योंकि शहर में निगम की 12 लाइन हैं । ऐसे में कई बार पानी की सप्लाई को लेकर बातें उठ रही थी लेकिन जितना पानी आईपीएच से निगम को आ रहा है उतनी ही मात्रा में आगे वार्ड तक पानी सप्लाई भी किया जा रहा है लेकिन आने वाले समय में हर लाइन पर पानी को लेकर डिस्ट्रीब्यूशन प्लान तैयार किया जाएगा।प्लान में यह देखा जाएगा कि कहां-कहां पर निगम की KEY है और इसमे कीमेन की भी टाइमिंग रखी जाएगी, अभी हर वार्ड तक पानी पहुंचाया जा रहा है पानी की स्टोरेज के लिए हर वार्ड तक पानी की सप्लाई लोगों तक दी जा रही है और वह खुद भी चेक कर रहे हैं कि 50% पानी की स्टोरेज लोगों की टंकीयों में है लेकिन अभी पानी की किल्लत है ऐसे में पानी पूरी मात्रा में लोगों तक नहीं पहुंच रहा है लेकिन इसके लिए आने वाले समय में डिस्ट्रीब्यूशन प्लान तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से लोगों को पानी दिया जाएगा।
