सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-सोलन सब्जी मंडी में टमाटर का रेट बढ़ने लगा है।वीरवार को टमाटर मंडी में 300 रुपए प्रति पेट तक बिका है जो कि बीते वर्ष की अपेक्षा करीब ₹50 अधिक है टमाटर का रेट बढ़ने से किसानों ने राहत के सांस ली है।
इन दिनों सोलन सब्जी मंडी में लोकल टमाटर आना शुरू हो चुका है.शुरुआती दौर में किसानों को टमाटर का रेट₹130प्रति क्रेट तक मिल रहा था.ईतने कम रेट में किसानों को कैरिज का खर्च भी निकालना मुश्किल हो गया था,लेकिन अब धीरे-धीरे रेट बढ़ने लगा है जिससे किसानों की चिंता दूर हुई है।
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में हरियाणा के लाडवा का टमाटर समाप्त हो जाएगा.इसके बाद हिमाचली टमाटर की डिमांड पंजाब हरियाणा व दिल्ली में बढ़ने लगेगी.इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यहां के टमाटर का रेट 800 से ₹1000 प्रति फ्रेट तक पहुंच सकता है.हालांकि बीते वर्ष लोकल टमाटर मंडी में ₹5500 प्रति क्रेट तक बिका था,यदि बाहरी राज्यों में टमाटर का कम उत्पादन हुआ तो हिमाचली टमाटर का रेट बीते वर्ष की तर्ज पर बढ़ सकता है.
