भावना, शिमला: हिमाचल में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के गढ़ रामपुर शनिवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। लेकिन यहां पहुंचने पर कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध जताया। स्मृति ईरानी सीधा रामपुर के नजदीक महालक्ष्मी महिषासुर मर्दिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद विश्राम गृह रामपुर गईं। जब वह रैली स्थल की ओर जाने लगी तो उनके काफ़िले को ब्लॉक कांग्रेस ने काले झंडे दिखाए। इस दैरान रामपुर के जीरो प्वाइंट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी गो बैक के नारे भी लगाए।
वहीं, ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राजकांता भारद्वाज ने बताया कि मंहगाई को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी कांग्रेस की सत्ता के दौरान महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरकर हल्ला करती थी। उस समय उन्हें 450 रुपए का सिलेंडर भी महंगा लगता था, जबकि आज गैस सिलिंडर के दाम 1200 पहुंच गए है। जिन लोगों को फ्री सिलेंडर मोदी सरकार ने दिए वह लोग आज उनको नहीं भरा पा रहे है ओर लोगों में महगांई को लेकर रोष व्याप्त है जिसका वह भाजपा को चुनावों में जवाब देंगे।

पूर्व CM वीरभद्र के गढ़ रामपुर पहुंची स्मृति ईरानी, कांग्रेस ने कुछ ऐसे कर डाला स्वागत
Leave a comment
Leave a comment
