कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-जिला कुल्लू व लाहौल स्पीति में हुई बर्फबारी के बाद यहां सैलानियों की आमद बढ़ गई है और सैलानी भी यहां बर्फ का मजा लेने के लिए आ रहे हैं। लेकिन सैलानी बर्फ के बीच यहां चंद्रा नदी में उतर रहे हैं। जिसके चलते कभी भी सैलानियों के साथ हादसा पेश आ सकता है।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार लाहौल घाटी के चंद्रा नदी में सैलानी बर्फ के बीच नदी में उतर रहे हैं।जिसके चलते कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है। स्थानीय युवक के द्वारा एक वीडियो तैयार कर इसे सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है।
लाहौल घाटी का वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो में युवक के अनुसार कहा जा रहा है कि कुछ युवा नदी के बीच फोटोग्राफी कर रहे हैं और नदी को पार कर दूसरे किनारे जा रहे हैं।ऐसे में कभी भी पैर फिसलने के चलते उनके साथ हादसा हो सकता है।युवक ने लाहौल स्पीति पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया है कि जब भी उनकी टीम इस इलाके में गश्त करें तो यहां पर सैलानियों को नदी किनारे जाने से रोक।ताकि सैलानियों के साथ कोई हादसा पेश न सके।गौर रहे कि बीते माह भी नदी किनारे फोटोग्राफी करने गए युवकों की नदी में गिरने से मौ.त हो गई थी।ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी इस जगह पर गश्त करनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वाले सैलानियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
