संजीव महाजन,नूरपूर: पौंग झील के किनारे विभाग की ओर से खेती करने पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। बावजूद इसके रात को अंधेरे का फायदा उठाकर पौंग झील के किनारे ट्रैक्टर चलाने की शिकायत वन्य प्राणी विभाग को मिली हैं। यह शिकायत मिलने के बाद वन्य प्राणी विभाग के आरओ बनारसीदास ने टीम सहित झील किनारे दबिश दी और निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने ड्रोन की भी मदद जांच के लिए ली हैं।
आरओ बनारसी दास सहित टीम ने हरसर, सिद्धाथा, घाड़जरोट सहित कई जगहों पर दबिश दी जिस दौरान कई जगहों पर ट्रैक्टर से जमीन पर हल चला हुआ पाया गया। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि पौंग झील किनारे खेती करना प्रतिबंधित है तो फिर खेती कैसे हो रही है। उन्होंने कहा कि खेती को बंद करवाया जाए
वन्य प्राणी विभाग के आरओ बनारसी दास ने माना कि कई जगहों पर जमीन पर ट्रैक्टर से हल चलाया गया है लेकिन यह किसने किया हैं इसके बारे में कोई पता नहीं चला हैं। उन्होंने कहा कि पौंग किनारे खेती करना प्रतिबंधित है ओर कोई भी बिजाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अगर कोई जमीन पर हल चलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
