सिरमौर (TSN)- सिरमौर जिला के धौलाकुँआ में आयरन वैली फैक्ट्री के खिलाफ लोगों के चल रहे आमरण अनशन मामले में मीडिया की खबरों असर हुआ है। प्रशासन की तरफ से ADM सिरमौर एलआर वर्मा मौके के पर पहुंचे और माँग पूरी करने ग्रामीणों का अनशन तुड़वाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि आयरन वैली द्वारा यहां पर नियमों को दरकिनार कर काली तारे जलाई जा रही है जिससे यहां लगातार प्रदूषण फैल रहा है और क्षेत्र के लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे है।पिछले 5 दिनों से यहां ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। ADM सिरमौर फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ आमरण अनशन पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे और मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया।वही ग्रामीणों ने इस मामले को प्रमुखता से उठने के लिए मीडिया का आभार जताया है। लोगों ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा इस मामले को लगातार अनदेखा किया जा रहा था मगर मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन जागा और अब मांग पूरी करने का आश्वासन मिला है।
