नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन माल रोड पर अचानक हुए गड्ढे की मरम्मत के चलते मंगलवार को मार्ग यातायात के लिए कई घंटे तक बाधित रहा। दरअसल पिछले 2 दिनों में हुई बारिश के कारण माल रोड स्थित सेंट्रल बैंक के समीप सड़क में अचानक गड्ढा हो गया था। गड्ढा होने की वजह से यहां बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। इसलिए नगरपालिका नाहन के कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर को माल रोड पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
जिसकी वजह से यहां से वाहनों के लिए आवाजाही बंद कर दी गई थी। कई घंटे बंद रहे रोड के कारण यशवंत चौक से वाहनों को वापस भेजा गया। जबकि बस स्टैंड से गुन्नू घाट की तरफ आ रहे वाहनों को गुन्नू घाट से ही वापस मोड़ा गया जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
