नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से तीसरे टिकट के दावेदार शिवि चौहान डोर टू डोर चुनाव प्रचार के लिए जुट गए हैं। मीडिया को दिए बयान में शिवि चौहान ने कहा कि उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी हाईकमान से टिकट के लिए आवेदन किया है। इसके लिए उन्होंने अभी से डोर टू डोर चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है।
शिवि चौहान नाहन विधानसभा क्षेत्र के आमवाला गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के महासचिव और हरियाणा के प्रभारी है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। हालांकि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी हाईकमान होने टिकट देगी परंतु यदि किसी अन्य उम्मीदवार को भी पार्टी टिकट देती है, तो वह पार्टी का आदेश मानकर कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन से कार्य करेंगे।
