By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा : स्कूल जाते छात्र को कार ने टक्कर मारी, सिर में गंभीर चोट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > कांगड़ा में दर्दनाक हादसा : स्कूल जाते छात्र को कार ने टक्कर मारी, सिर में गंभीर चोट
Accidenthimachal

कांगड़ा में दर्दनाक हादसा : स्कूल जाते छात्र को कार ने टक्कर मारी, सिर में गंभीर चोट

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/04/01 at 2:18 PM
Share

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक 12 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना डाडासीबा–ढलियारा मार्ग पर गांव बढ़ल पुल के पास हुई, जहां स्कूल जाने के दौरान छात्र एक निजी कार की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय शिवम आठवीं कक्षा का छात्र है, जो निजी बस से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह बढ़ल पुल के पास बस से उतरा और सड़क पार करने के लिए पीछे की ओर बढ़ा, तभी अचानक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्र के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद कार चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल बच्चे को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि स्कूल मार्गों और खासकर बढ़ल पुल जैसे संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत बोर्ड और स्कूल समय के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Karuna April 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रोबोटिक सर्जरी खरीद में पारदर्शिता पर सवाल, विपिन परमार ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Next Article हमीरपुर में पुलिस पर कार्रवाई, चिट्टा पकड़कर सेटलमेंट करने पर दो कांस्टेबल सस्पेंड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?