रामपुर बुशहर : कमल भारद्वाज – शिमला जिले के
रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलेडा-मझेवटी के शलुण कैंची में दर्द+ नाक सड़क हा+दसा पेश आया है। चार युवकों की मौके पर ही मौ+त हो गई है जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है ।
बताया जा रहा है कि कल शाम को बारात देवठी से क्लेडा आयी थी।आज सुबह यह घर वापसी के समय गाड़ी शलुण कैंची के पास गहरी खाई में जा गिरी।जिसमे 5 युवक युवतियां सवार थे ।चार की मौके पर मौ+ त औऱ एक गम्भीर रूप से घायल है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह शालूण के पास गाड़ी नम्बर HP06B-3901 आल्टो दुर्घटना+ग्रस्त हो गई । मृतक की पहचान अविनाश मंटा पुत्र स्व. देविंदर मंटा गांव चाकली पोस्ट आफिस देवठी तहसील रामपुर जिला। शिमला उम्र 24 वर्ष, सुमन पुत्र स्व. भाग चंद गांव कुकी डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 22 वर्ष, हिमानी पुत्री दलीप सिंह गांव कुकी डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 22 वर्ष, संदीप पुत्र स्व. चेत राम गांव कुकी डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है ।
वहीं घायलों में जिसमें शिवानी पुत्री. दलीप कुमार गांव कुकी डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला। शिमला उम्र 22 वर्ष है, जिसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया गया है ।
