विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिंतपूर्णी के 60 वोकेशनल प्रशिक्षुओं ने लॉरेट कॉलेज कथोग का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने व्यवसायिक कोर्सेज के बारे में आधुनिक जानकारियां ग्रहण की। हेल्थकेयर प्रशिक्षक रोजिका, रिटेल प्रशिक्षक शीतल एवं भाषा अध्यापिका सुरुचि चौहान की अगुवाई में इन प्रशिक्षुओं ने लॉरेट कॉलेज कथोग के विषय विशेषज्ञों से फॉर्मेसी, डायलिसिस प्रणाली एवं बिजनेस प्रबंधन के बारे में सूक्ष्म जानकारियां प्राप्त की।
कॉलेज प्रबंधन ने इन प्रशिक्षुओं का स्वागत किया ओर दसवीं व बारहवीं कक्षा के बाद किए जाने वाले कोर्सेज के बारे में बताते हुए करियर काउंसिलिंग भी की।
