By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 100 करोड़ से अधिक के मालिक हैं विक्रमादित्य सिंह, लेकिन घट रही है संपत्ति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 100 करोड़ से अधिक के मालिक हैं विक्रमादित्य सिंह, लेकिन घट रही है संपत्ति
himachalpolitical

100 करोड़ से अधिक के मालिक हैं विक्रमादित्य सिंह, लेकिन घट रही है संपत्ति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/10 at 10:16 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 100 करोड़ से भी अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वीरवार को मंडी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान चुनाव आयोग को विक्रमादित्य सिंह ने अपनी आय का सारा ब्यौरा दिया है। खास बात यह भी है कि गत वर्ष के मुकाबले विक्रमादित्य सिंह की आय में करीब 60 लाख की कमी भी आई है। विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 97.31 करोड़ बताई थी जबकि इस बार उन्होंने 96.70 करोड़ बताई है। अगर इनकी पारिवारिक संपत्ति भी जोड़ी जाए यह आंकड़ा 100 करोड़ से उपर चला जाता है।

2022 में जहां विक्रमादित्य सिंह के पास 6.97 करोड़ की चल संपत्ति थी वहीं अब यह घटकर 6.21 करोड़ रह गई है। वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो यह 90.33 करोड़ से बढ़कर 90.48 करोड़ हो गई है। इसमें 15 लाख की बढ़ोतरी हुई है। विक्रमादित्य सिंह को डेढ़ करोड़ की देनदारियां देने को हैं। इनके पास 17 लाख की फार्च्यून, 13.30 लाख की एंडेवर और एक इग्निस कार है। 1785 ग्राम सोना और 13.70 ग्राम डायमंड के अलावा 10 लाख रुपये का जिम, लैपटाप और मोबाइल फोन हैं। रामपुर में कृषि और बागवानी भूमि है। सराहन,रामपुर और शिमला में आवासीय भवन हैं।

घरेलू विवाद सहित दर्ज हैं 14 मामले

विक्रमादित्य सिंह पर घरेलू विवाद सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।साल 2022 में इनकी संख्या 11 थी।दो साल में 3 नए मामले जुड़े हैं।इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और आयकर विभाग ने भी उनके विरुद्ध तीन-तीन केस दर्ज कर रखे हैं।यह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

भाजपा की मोहतरमा कर रही मनोरंजन की राजनीति

नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को मोहतरमा कहकर संबोधित करते हुए कहा कि कंगना यहां सिर्फ मनोरंजन की राजनीति करने आई है जबकि हम विकास की राजनीति करते हैं।अभी तक वे मंडी की जनता को अपना विजन नहीं बता पाई हैं। पहले वे अपना विजन बताएं।

दो लाख से होगी जीत,ईमानदारी और बेईमानी का है चुनाव

नामांकन पत्र भरने के बाद मीडिया से बातचीत में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि मंडी में एकतरफा मुकाबला है और कांग्रेस प्रत्याशी की कम से कम दो लाख मतों से जीत होगी।वहीं,सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी का चुनाव है। प्रदेश की जनता खरीद फरोख्त करने वालों को करारा जबाव देगी।

TAGGED: Mandi congress candidate vikramaditya singh
Chandrika May 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह का कंगना पर पलटवार…मेरे नीजि जीवन के बारे में बोलने पर नहीं मिलेंगे वोट
Next Article भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के नामांकन भरने से पहले हुई जनसभा …वरिष्ठ नेता हुए शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?