राकेश,ऊना: हिमाचल परिवहन सेवा निर्मित कर्मचारी कल्याण संगठन ने सरकार से अपने वित्तीय लाभ और समय पर पेंशन देने के गुहार लगाई हैं। अपनी मांगों को लेकर शनिवार को हिमाचल परिवहन सेवा निर्मित कर्मचारी कल्याण संगठन ऊना की एक अहम बैठक पुराने बस स्टैंड ऊना में हुई। इस बैठक में हिमाचल परिवहन सेवा निर्मित कर्मचारी कल्याण संगठन के तमाम सदस्यों ने भाग लिया।
संगठन के सदस्यों ने बताया की नई सरकार के गठन से उन्हें काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि पिछली सरकार के कार्यकाल में उन्हें समय पर पेंशन नहीं मिलती थी ओर अन्य वित्तीय लाभ भी उन्हें नहीं मिल पाए हैं जिसको लेकर उन्होंने एक ज्ञापन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी सौंपा था।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी ओर से दिए गए ज्ञापन में जो उन्होंने मांगे लिखी है सरकार उन पर जरूर ध्यान देगी। उन्होंने कहा की इस सरकार के कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर जो मामले दर्ज किए गए हैं उन मामलों को भी रद्द किया जाए साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से जो बजट लाया जा रहा है उस बजट में पेंशन का प्रावधान करने की मांग भी की हैं।
