योगेश शर्मा, सोलन: जिला सोलन में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान बनाया जा रहा हैं। इसके लिए किस तरह से कार्य किया जाना हैं ओर क्या रणनीति इसके लिए रहेगी इस पर चर्चा और जानकारी देने के लिए शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के लगभग 23 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने भाग लिया।
स्वास्थ्य विभाग सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि तंबाखू मुक्त शैक्षणिक संस्थान किस तरह बनाया जाए इसको लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें जिला के पांचों ब्लॉकों से 23 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में जाकर टीचरों के साथ संवाद स्थापित कर स्कूलों को तंबाकू फ्री घोषित करवाना हैं।
वहीं टीबी के बारे में लोगों को किस तरह से जागरूक किया जाए इसके बारे में आज विस्तृत रूप से चर्चा की गई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान और टीबी मुक्त जिला बनाने के क्षेत्र में क्या योगदान स्वास्थ्य विभाग का रहेगा और किस तरह हेल्थ ऑफिसर उसे अपने कार्य क्षेत्र में अपनाते हैं इसको लेकर भी आज चर्चा की गई है और आगे भी इस तरह के कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
