अनिल कुमार,किन्नौर: जनजातीय सलहाकार परिषद के नवनियुक्त सदस्य सुखदेव नेगी रविवार को शिमला से किन्नौर पहुंचे। उनका किन्नौर ज़िला के प्रवेश द्वार निकट गांव निगुलसारी मे ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्हें किन्नौर टोपी, खातक व माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य सुखदेव नेगी को प्रदेश सरकार की ओर से पहली मर्तबा इस पद से सुशोभित किया गया हैं जिसके चलते वे अब ज़िला के अंदर नोतोड़, एफ आर ए के तहत मिलने वाली भूमि की प्रक्रिया को सरकार के समक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्यों के सदन में रख सकते हैं। इसके अलावा सुखदेव नेगी को दी गई नई जिम्मेवारी संवैधानिक पद होने के नाते वे ज़िला के विकास कार्यों को गति देने में सरकार का सहयोग करेंगे। जनजातीय समुदाय के लोगों के अधिकारों के हक की लड़ाई में शामिल होंगे।
सुखदेव नेगी जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य नियुक्त होने के बाद पहली बार किन्नौर पहुंचने के बा अब ज़िला के अंदर लोगों से मुलाक़ात कर समस्याओं को सुनने का काम भी करेंगे। बता दें कि जनजातीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं होंगें व इसके अलावा जनजातीय क्षेत्र से संबंध रखने वाले विधायक इसके मुख्य सदस्य होते हैं।
