शिमला:संजु चौधरी(TSN)-कहते हैं समय बड़ा बलवान है और समय के साथ हर जख्म भर जाता है लेकिन कुछ जख्म ऐसे होते हैं,जिन्हें समय की दवा भी भर नही पाती और आज भी हरे हैं।कुछ ऐसा ऐसे ही दुखों का पहाड़ आज से ठीक एक वर्ष पहले 14 अगस्त 2023 को शिव बावड़ी में उस समय टूटा जब आसमान से ऐसी आफत बरपी कि 20 जिंदगियां काल का ग्रास बन गयी।आज इस घटना के एक वर्ष पूरा होने के पर समरहिल के शिव बावड़ी में अपनों की याद में शृद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें परिजनों ने नम आंखों से जहां अपनो को शृद्धाजंलि अर्पित की वहीं स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल सहित विधायक हरीश जनारथा व महापौर सुरेंद्र चौहान सहित स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान जहां माहौल गमगीन था वहीं परिजन अपने आप को भावुक होने से रोक नही पाए।
आज भी हरे है जख्म,परिजनों में मंदिर में जाना छोड़ा
14 अगस्त2023 की सुबह शिव बावड़ी में महाकाल की आराधना में लीन उन भक्तों को क्या पता था कि आज यह उनकी अंतिम अरदास है।यह एक ऐसी सुबह थी समय 7:15 का था कि ऐसा मलबे का जलजला आया और अपनों को अपनो से दूर कर दिया।यह ऐसा जख्म था जिससे लोगों ने मंदिर तक पहुंचना छोड़ दिया।शिमला के समरहिल शिव बाँवड़ी हा*दसे में जान गवाने वाले युवक नीरज की मां हादसे को याद कर भावुक हो गयी ।नम आंखों से उन्होंने कहा कि यह वह दर्द*नाक हा*दसा था जिसमे उन्होंने अपने पुत्र नीरज को खो दिया ।आज भी वह समय याद है जब बेटा मंदिर गया था तो एक जोर का धमाका सुनाई दिया और जब पता चला कि मंदिर ही नही रहा है तो बेटा कहां मिलेगा।आज एक वर्ष बाद इस शिव बावड़ी आई हूं।उन्होंने कहा कि यहां मंदिर आना छोड़ दिया है आज एक वर्ष बाद यहां आकर बेटे कि याद में पौधा लगाया है।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने भी अर्पित किए श्रद्धा सुमन
स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि समरहिल शिव बावड़ी हा*दसा एक हृदय विदारक घटना थी ।इसमें कई लोगो ने अपनो को खो दिया,एक परिवार पूरा काल का ग्रास बन गया था और कुल 20 लोगो ने जान गंवाई थी।उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार ने बीते साल ही घर गवाने वाले लोगो 7 लाख रु की राशि दी थी इस वर्ष भी प्राकृतिक आपदा में भी सरकार लोगो को हर संभव मदद पहुँचा रही है।वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि घटना स्थल पर के 10 मीटर दायरे व असुरक्षित जगह पर निर्माण वाले सवाल पर कहा कि अगर इसमे सुधार की आवश्यकता है तो जरूर करेंगे ।स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 14 अगस्त 2023 दिन समरहिल वासियो के लिए बहुत बुरा दिन था।20 लोगो ने एक साथ जान गंवाई थी।उन्होंने कहा कि पहले लोग यहां से आते जाते थे,लेकिन लोगो ने अब रास्ता बदल दिया है और यहां आना जाना छोड़ दिया है।
