By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विभाजन हमारे इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, लाखों की ह*त्या, करोड़ों का निर्वासन : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विभाजन हमारे इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, लाखों की ह*त्या, करोड़ों का निर्वासन : जयराम ठाकुर
himachalNews

विभाजन हमारे इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, लाखों की ह*त्या, करोड़ों का निर्वासन : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/08/14 at 5:49 PM
Share

मण्डी,14 अगस्त-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी ज़िला के सुंदरनगर में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवान किया और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे में रंग भरने के लिए लाखों लोगों ने अपनी क़ुर्बानी दी है। आज़ादी के बाद भी हमारे वीर जवानों ने तिरंगा की शान को बरकरार रखने के लिए आज भी शहादत दे रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के ज़रिए हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बल्ह विधानसभा में इस मौक़े पर सुंदरनगर पार्टी कार्यालय कलौहण में ‘विभाजन की विभीषिका’ में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारत का विभाजन मनवाता के इतिहास की अब तक की ज्ञात सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक हैं। जिसमें लाखों लोगों की बेरहमी से हत्या हुई और करोड़ों लोगों को निर्वासित होना पड़ा। आज़ाद होने जश्न भी नहीं मना सके लाखों परिवार रातों रात अपना सब कुछ छोड़कर एक ऐसे सफ़र पर जाने को मजबूर हो गए जिसके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की थी। यात्रा के इस निर्वासन में लाखों लोग मज़हबी उन्माद का तो हज़ारों-हज़ार की संख्या में लोग भूख के कारण मारे गये। सब कुछ जानते हुए, तत्कालीन हुक्मरानों द्वारा उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज़ादी के साथ विभाजन का कभी ना भरने वाले ज़ख़्म भी मिला। विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा विभाजन की त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

इस मौक़े पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि इस बार प्रदेश के 8 हज़ार बूथों के चार लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर पूरे प्रदेश के लोगों का सहयोग मिल रहा है। ‘विभाजन की विभीषिका’ कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक राजनैतिक फ़ैसले की वजह से लाखों लोगों को रातों-रात सब कुछ छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने विभाजन की त्रासदी के भुक्तभोगियों के प्रति श्रद्धांजलि दी। इस मौक़े पर उनके साथ विधायक विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर, सुंदरनगर जिला अध्यक्ष हीरालाल, मण्डी ज़िलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला महामंत्री ओम प्रकाश राजेंद्र भुट्टो, प्रताप ठाकुर, सुदेश चंदेल जी,मदन, मण्डल अध्यक्ष सोहन सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोशन उत्कर्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीनानाथ एससीमोर्चा जिला महामंत्री, त्रिदेव, ग्राम केन्द्र अध्यक्ष, प्रधान, उपप्रधान जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य तथा सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।

आपदा से हुए नुक़सान की जल्दी से जल्दी हो भरपाई

नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि आपदा से बहुत नुक़सान हुआ है। लोगों की जमीनें, बाग, घर सब कुछ बह गए। औसत से भी कम बारिश के बाद जान-माल की भारी क्षति हुई है। रास्ते बंद हैं, सड़कों पर मलबा पड़ा है। आपदा हुए नुक़सान की जल्दी से मंदिर भरपाई की जानी चाहिए। जी भी प्रभावित हैं, उनके राहत और पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे। जिससे आपदाग्रस्त लोगों को राहत मिल सके।

पन्नू के धमकी की निंदा की, कहा कठोर कार्रवाई की जाए

नेता प्रतिपक्ष कहा कि कई अराजक तत्व विदेश में बैठकर उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी वह तिरंगा न फहराने की धमकी देता था। उल्टी सीधी बातें करता था। मैं उसकी निंदा करता हूँ। ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ क़ानून के तहत सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

रास्ते खुल गए हैं मुख्यमंत्री को राजवन जाना चाहिए

मीडिया के सवालों के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि राजवन में चार परिवार के 10 लोग काल के गाल में समा गये। उस क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन की वजह से बहुत नुक़सान हुआ है। अब तक रास्ते बंद थे, लेकिन अब आने जाने के लिए खुल गये हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री को वहां जाना चाहिए, जिससे उन्हें वहां हुई तबाही का अंदाज़ा होगा और प्रभावितों को राहत मिलने में आसानी होगी।

TAGGED: Mandi Tiranga yatra, opposition leader jai ram thakur
Chandrika August 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह ने राजबन गांव का किया दौरा.. बोले आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास
Next Article भावुक हुए परिजन…शिव बावड़ी में काल का ग्रास बनी 20 जिंदगियों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि.
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?