By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कारगिल चोटी पर आज लहराया था तिरंगा…मंडी के 11 सैनिकों ने पिया था शहादत का जाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कारगिल चोटी पर आज लहराया था तिरंगा…मंडी के 11 सैनिकों ने पिया था शहादत का जाम
himachalNews

कारगिल चोटी पर आज लहराया था तिरंगा…मंडी के 11 सैनिकों ने पिया था शहादत का जाम

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/07/26 at 3:29 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश का इतिहास अपने सैनिकों के पराक्रम,वीरता,शौर्य और बलिदानों के लिए जाना जाता है। कारगिल संघर्ष में देश के वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।ऑपरेशन विजय में हिमाचल के वीर जवानों ने अपना शौर्य प्रदर्शित किया और इस दौरान प्रदेश के 52 बहादुर सैनिक शहीद हुए।26 जुलाई का दिन हर वर्ष सम्पूर्ण देश में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।कारगिल युद्ध के जांबाज योद्धाओं में एक नाम ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर का भी आता है,जिन्हें कारगिल युद्ध का हीरो भी कहा जाता है।ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नगवाईं गांव के निवासी हैं।इनके नेतृत्व वाली 18 ग्रेनेडियर ने ना केवल टाइगर हिल और तोलोलिंग पर विजय पताका फहराया,बल्कि कारगिल युद्ध की जीत का रास्ता भी तैयार किया।

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि 20 मई 1999 को तोलोलिंग की चोटी पर कब्जा करने के लिए चढ़े तो पता चला कि एक-दो नहीं बल्कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी फौज यहां मौजूद है। 8 हजार फीट की ऊंचाई और पथरीली सीधी चढ़ाई, माइनस डिग्री तापमान में छिपने के लिए सिर्फ पत्थर थे। 12 और 13 जून की रात को तोलोलिंग चोटी को फतह कर लिया। तोतोलिंग की भयानक लड़ाई 22 दिन तक लड़ी गई और उसके बाद हमारी यूनिट द्रास सैक्टर की सबसे कठिन चोटी टाइगर हिल की तरफ बढ़ी और कड़े संघर्ष के बाद उसे भी फतह कर लिया। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि 18 ग्रेनेडियर ने 2 राजपूताना राइफल्स के साथ मिलकर टाइगर हिल और तोलोलिंग पर विजयी पताका फहराने के बाद कारगिल विजय का रास्ता साफ हुआ था। 18 ग्रेनेडियर को ही सबसे ज्यादा 52 वीरता पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

दुश्मन से निपटने के बाद ही पढूंगा खतः

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि युद्ध के दौरान एक दिन मेजर राजेश अधिकारी को घर से एक खत आया,लेकिन उन्होंने उसे यह कह कर पढऩे से मना कर दिया कि पहले दुश्मनों से निपट लूं उसके बाद खत पढ़ूंगा। पूरी रात युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते रहे और मेजर राजेश अधिकारी की टीम ने फतह कर ली,लेकिन खत पढऩे के लिए वह जीवित नहीं रहे।

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि तोलोलिंग हिल को हासिल करने के लिए लड़ाई जारी थी,लेकिन इस दौरान मेजर राजेश अधिकारी समेत 25 वीर जवान शहादत का जाम पी चुके थे।ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने के मोर्चा संभालते ही कर्नल विश्वनाथन भी आगे बढ़ गए,इस दौरान वह गंभीर घायल हो गए और गिर पड़े।एक तरह भारी बर्फबारी हो रही थी, तो दूसरी तरफ दुश्मन गोलियां दाग रहा था। इस दौरान ब्रिगेडियर खुशाल द्वारा कर्नल विश्वनाथन के शरीर को एक पत्थर के नीचे लाया गया और उन्हें सहलाने लगे, इस दौरान वह गोद में ही शहीद हो गए।

मंडी जिला के 11 वीर जवानों ने शहादत का किया था जामः

3 महीने चले इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए और 1367 जख्मी हुए। मंडी जिला के 11 वीर जवानों ने शहादत का जाम पीया था जिसमें कै.दीपक गुलेरिया, नायक अशोक कुमार,ग्रिनेडियर पूर्ण चंद,नायक मेहर सिंह,सिपाही टेकचंद, नायक सरवन कुमार, ग्रिनेडियर नरेश कुमार, नायब सुबेदार खेमचंद राणा, हवलदार कृष्ण चंद, सिपाही राजेश चौहान, सिपाही हीरा सिंह शामिल हैं।

TAGGED: Mandi Kargil Vijay Diwas
Chandrika July 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती महोत्सव
Next Article नीति आयोग की बैठक में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा ये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?