राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के गगरेट कस्बे में बुधवार सुबह टाइलों से भरा ट्राला स्कूल के मैदान में पलट गया। गनीमत रही कि बच्चे कुछ देर पहले ही स्कूल के अंदर चले गए थे। बेकाबू ट्राले ने पहले एक बस को टक्कर मारी और फिर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गगरेट के पास मैदान में पलट गया।
जानकारी के मुताबिक ट्राले की अचानक ब्रेक फेल हो गई थी। हादसे में ट्राला चालक मामूली घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया गया हैं, जिस बस के साथ ट्राला टकराया, उसमें भी कोई सवारी नहीं थी। इस हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ हैं।
