विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: 22 माह से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों के लिए जिला उना का प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर भी तैयार होने लगा हैं। यहां नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बुधवार को एस डी एम अंब विवेक महाजन भी मंदिर में व्यवस्थाएं जांची। एसडीएम ने अपने परिवार सहित माथा टेकने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में माता रानी के दर्शन कर माता रानी का आर्शीवाद लिया। इसके बाद एस डी एम विवेक महाजन ने 22 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर मंदिर अधिकारीयों से फीड बैक ली और नवरात्रों के प्रबंधों के इंतजामों के बारे वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बार फिर बैठक करने के निर्देश भी दिए।
मंदिर दर्शनों के बाद एस डी एम विवेक महाजन ने बताया कि 22मार्च से शुरू होने वाले नवरात्रों को लेकर पहले एक मीटिंग हो चुकी है और मेले में किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर एक बैठक वीरवार को बाबा श्री माईदास सदन में रखी गई हैं ताकि नवरात्रों में जो भी इंतजाम किए जाने हैं उनमें कोई कमी न रहे। एस डी एम ने बताया कि यह नवरात्रे 30 मार्च तक चलेंगे और मंदिर में श्रदालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए मेले के दौरान होमगार्ड के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि मैडी में बाबा बड़भाग सिंह के मेले को सफल बनाने में एस डी एम विवेक महाजन का विशेष योगदान रहा हैं। एसडीएम खुद मैडी मेले में लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे और कहीं भी कोई भी कमी दिखी तो उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि मैडी मेला जिस तरह सभी के सहयोग से सफल हो पाया है उसी तरह से चिंतपूर्णी के नवरात्रे भी सुविधापूर्वक सफल होंगे। इस दौरान मंदिर अधिकारी बलबंत पटियाल,वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज,एस डी ओ आर के जसवाल भी मौजूद रहे।
