नाहन :देवेंद्र कुमार- नाहन-कुम्मरहट्टी NH 907A पर नाहन से करीब 5 किलोमीटर दूर झमिरिया के नजदीक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कैफे में जा घुसा। इस हा+दसे के बाद कैफे मालिक को लाखों का नुकसान हुआ हैं ।
वहीं हा+दसे में कैफे के बाहर खड़ा एक युवक बाल बाल बचा है । जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं । सेब से लदे ट्रक दुर्घटना+ग्रस्त होने का यह सप्ताह में तीसरा मामला है। गौरतलब है कि सोलन-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे अवरुद्ध होने के चलते यातायात नाहन- कुमारहट्टी-कालाअंब NH 907A पर डायवर्ट किया गया है । इसके बाद हाईवे पर लगातार वाहनों का भारी दबाव है। आए दिनों यहां पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है । इससे पहले दो अन्य ट्रक समेत एक पिकअप हाईवे पर दुर्घटना+ग्रस्त हो चुकी है।
