By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एक साल में तैयार हो जाएगा पंडोह बाईपास टकोली फोरलेन प्रोजेक्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एक साल में तैयार हो जाएगा पंडोह बाईपास टकोली फोरलेन प्रोजेक्ट
himachalNews

एक साल में तैयार हो जाएगा पंडोह बाईपास टकोली फोरलेन प्रोजेक्ट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/12 at 7:26 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी में पंडोह बाईपास टकोली फोरलेन प्रोजेक्ट को अगले एक साल के भीतर यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। यह जानकारी इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कर रही एफकॉन्स कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रणजीत कुमार सिंह ने दी। उन्होंने आज इस प्रोजेक्ट की सबसे महत्वपूर्ण नौवीं टनल का ब्रेकथ्रू किया। ब्रेकथ्रू के साथ ही इस टनल के दोनों छोर आपस में मिल गए। इस टनल की लंबाई 2.74 किलोमीटर है और यह टनल इस पूरे प्रोजेक्ट का प्रवेश द्वार है।

इस टनल को आरएचएस के नाम से जाना जाता है। जबकि इसके समानांतर एलएचएस के नाम से एक और टनल का निर्माण किया जा रहा है, जोकि इस प्रोजेक्ट की दसवीं टनल है व इसका ब्रेकथ्रू दो से तीन माह में कर दिया जाएगा। एफकॉन्स कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट का निर्माण करना सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन कार्य था लेकिन इस कार्य को सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। अभी तक इस प्रोजेक्ट की पांच टनलों को सरकार के निर्देशों पर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है जबकि पूरे प्रोजेक्ट को अगले एक वर्ष के भीतर यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा।

प्रोजेक्ट की नौवीं टनल का हुआ ब्रेकथ्रू आपस में मिले दोनों छोर

वहीं एफकॉन्स कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद ठाकुर, साइट इंचार्ज राजेंद्र वर्मा व जियोलॉजिस्ट अमित कुमार ने बताया कि इस टनल का निर्माण करना काफी चुनौतिपूर्ण था क्योंकि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां बिल्कुल विपरित थी। टनल की खुदाई के दौरान कई बार कैवेटी का सामना करना पड़ा लेकिन बेहतरीन कार्यकुशलता का परिचय देते हुए अब इस टनल का ब्रेकथ्रू कर दिया गया है। यह हम सभी के लिए नया अनुभव था और इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। बता दें कि सामरिक महत्व वाले किरतपुर मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य सबसे महत्वपूर्ण और चुनौती भरा कार्य था। इस कार्य को शाहपुरजी-पलौनजी और एफकॉन्स कंपनी द्वारा किया जा रहा है। अब यह प्रोजेक्ट अपनी समाप्ती पर है और इसके बन जाने से जहां सेना को इसका लाभ मिलेगा । वहीं कुल्लू मनाली आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

TAGGED: Pandoh Bypass Takoli Fourlane Project
Chandrika August 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाहन-कुम्मरहट्टी NH 907A पर ट्रक दुर्घटना+ग्रस्त …तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे जा घुसा कैफे में
Next Article नाहन मे CITU का प्रशिक्षण कार्यक्रम…..केंद्र सरकार के खिलाफ बनाई रणनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?