ऊना:राकेश(TSN)-जिला ऊना में एक ट्रक चालक द्वारा 15 वर्षीय किशोर के साथ हैवा*नियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया था.दरअसल ऊना जिला के एक गांव में एक ट्रक चालक ने किशोर का शारीरिक उत्पीड़न किया।वहीं, किशोर के शरीर को बुरी तरह से काट दिया।पीड़ित बालक ने परिजनों के साथ मिलकर थाना में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया था और वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.इस मामले में निष्पक्ष कारवाई को लेकर बच्चे के परिजनों और अन्य लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल आज एसपी ऊना से मिला और इस मामले ने निष्पक्ष जांच किए जाने की माग की है.
नरेश कुमार के मुताबिक जिस प्रकार की यह घटना बच्चे के साथ हुई हैं हिमाचल में इस प्रकार की यह पहली घटना है. बता दे की हरोली क्षेत्र के एक गांव का ट्रक चालक अपने पास गांव के रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर को घुमाने के बहाने अपने ट्रक पर ले गया।करीब 20 दिन तक चालक ने किशोर को अपने साथ रखा।इस बीच उसने उसका शारीरिक शोषण किया।जब किशोर अपने घर पहुंचा तो उसने आपबीती परिजनों को बताई। किशोर के साथ हुई हैवा*नियत सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।ट्रक चालक ने नाबालिग किशोर के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोच दिया।जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है.वहीं एसपी ऊना राकेश सिंह ने कहा है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी ताकि आरोपी द्वारा उसको किए कर्मों की सजा मिल सके.उन्होंने आरोपी को इस मामले में अरेस्ट किए जाने की जानकारी भी दी है.
