By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले…सत्ता पक्ष ने दबाव बनाकर चुनाव प्रभावित करने की कि कोशिश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले…सत्ता पक्ष ने दबाव बनाकर चुनाव प्रभावित करने की कि कोशिश
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले…सत्ता पक्ष ने दबाव बनाकर चुनाव प्रभावित करने की कि कोशिश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/10 at 2:09 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है.इसी बीच शिमला में प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार पर चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं.जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा की सुक्खू सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है.उन्होंने कहा कि ED के छापे जिन लोगों पर पड़े उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है.जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन नहीं सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान में तीन विधानसभा सीटों पर जारी उपचुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार ने तीनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है.उन्होंने कहा कि जिस तरह इन उपचुनाव में सरकार ने सरकारी मशीनरी का प्रयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया.यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला.उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं,ठेकेदारों के यहां छापेमारी की गई.नेताओं के पीछे सीआईडी के जवान सिविल ड्रेस में भेजे गए.लोग कांग्रेस की नीतियों से परेशान है और इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है.

एजेंसियों ने जिन व्यावसायिक लोगों पर की कार्यवाही,उनको मिला था सरकार का संरक्षण

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 18 महीने के कार्यकाल में सरकार पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लग रहे हैं,वह दुर्भाग्यपूर्ण है.उन्होंने कहा कि एजेंसी के द्वारा जिन लोगों पर छापेमारी की गई वह राजनीतिक नहीं है, लेकिन लोगों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है यह प्रभावशाली लोग हैं और इन लोगों ने सरकारी मिशन का प्रयोग किया है.मामले में अभी जांच जारी है,ऐसे में इस बारे में कुछ अधिक कहना उचित नहीं है.उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के छोटे से कार्यकाल में भ्रष्टाचार के इतने बड़े आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है.जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठाए.उन्होंने कहा कि प्रदेश में 100 से ज्यादा ह*त्याएं, 300 से ज्यादा बला*त्कार के मामले सामने आ चुके हैं.दिनदहाड़े गोली*कांड हो रहे हैं.नालागढ़ में नशा त*स्करों को राजनीतिक लोग संरक्षण दे रहे हैं और लोग इस बात को कह रहे हैं.उन्होंने कहा कि प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन की नहीं सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है.

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika July 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे वोटर्स… प्रत्याशियों ने जीत का किया दावा
Next Article 15 वर्षीय किशोर कें साथ ट्रक चालक ने किया दु*ष्कर्म…SP से मिला प्रतिनिधिमंडल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?