राकेश,ऊना: जिला ऊना के पंडोगा में एक समान से भरे ट्रक में अचानक सड़क पर चलते हुए ही आ+ग लग गई। ट्रक ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद आ+ग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह ज+ल चुका था। आ+ग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं।
जानकारी के मुताबिक होशियारपुर से दो ट्रक लोड होकर कांगड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह ट्रक पंडोगा के पास पहुंचे तो एक ट्रक को अचानक आ+ग लगनी शुरू हो गई। पीछे चल रहे ट्रक चालक ने इसकी सूचना तुरंत आगे चल रहे ट्रक चालक को दी। ट्रक चालक ने ट्रक को खड़ा कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलने के कुछ ही समय के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने आ+ग पर काबू पाया। यह ट्रक सामान लेकर कांगड़ा की तरफ जा रहा था। इस ट्रक में स्टेशनरी,हार्डवेयर पेंट्स अन्य सामान लदा हुआ था जो कि सारा जल+कर रा+ख हो गया हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच आरंभ कर दी हैं।
