बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – किरतपुर -नेरचौक फोरलाइन पर बिलासपुर की ओर से किरतपुर की ओर जा रहा एक सीमेंट ट्रक अनियंत्रित होकर जगात खाना के पास सड़क किनारे पलट गया । घ+टना में चालक बाल बाल बच गया है और चालक को हल्की चोटे आई है । स्थानीय गाड़ी चालकों के द्वारा चालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार दिया गया ।
बताया जा रहा है कि जब ट्रक चालक जगातखाना नामक जगह के पास पहुंचा तो चालक को नींद की झपकी आ गई । जिस कारण यह हा+दसा पेश आया है और ट्रक सड़क किनारे जा पलटा । गनीमत यह रही कि ट्रक ने पलटा नहीं खाया नहीं तो बड़ा हा+दसा हो सकता था । इस हा+दसे में ट्रक का काफी नुकसान हो गया है, वहीं पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है ।
