बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के शिव गौरी मंडल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अमरनाथ के लिए23 वा भंडारा लगाने के लिए ट्रक रवाना कर दिया गया है ।
बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा लगाने के लिए ट्रकों को भंडारे के सामान समेत रवाना कर दिया गया है ।वहां जब तक अमरनाथ यात्रा चलेगी, तब तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा । इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए भंडारे के आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें नालागढ़ बद्दी बरोटीवाला के लोगों का उन्हें भरपूर संयोग रहता है । उनकी संस्था द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खीर पुडे, कढ़ी चावल, लस्सी, दाल, राजमहल, मंडा, फुल्का, चपाती, हलुआ आदि प्रशाद की व्यवस्था की गई है।
