बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – विश्व हिंदू परिषद ने चंबा जिला के सयूनी में हुए हत्या+कांड के आरोपियों को मृत्यु+दंड की मांग सरकार से की है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद ने जिला मुख्यालय पर रोष रैली निकाली। साथ ही प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया ।
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री एडवोकेट तुषार डोगरा ने कहा कि चंबा के हत्या+कांड को लेकर सरकार को भी उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था। वहीं, साथ ही आरोपियों के खाते में करोड़ों की राशि बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी परिवार के संबंध कश्मीर के कुछ देश विरोधी तत्वों से भी बताए जा रहे हैं। ऐसे में एनआईए जांच की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चंबा में प्रशासन का मौन स्वंयम प्रशन चिह्न के दायरे में हैं। वहीं, जिस प्रकार से एक दलित हिंदू युवक की ह+त्या कर के उसके शरीर के आठ टुकड़े कर के बोरी में डाल कर फैंक दिया गया इस घटना ने शांति प्रिय देवभूमि को शर्मसार कर दिया है।
