By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यूपी के दो सगे भाईयों ने चलाई थी ढाबा मालिक पर गोली… यहां करते हैं मजदूरी का काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > यूपी के दो सगे भाईयों ने चलाई थी ढाबा मालिक पर गोली… यहां करते हैं मजदूरी का काम
crimehimachal

यूपी के दो सगे भाईयों ने चलाई थी ढाबा मालिक पर गोली… यहां करते हैं मजदूरी का काम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/25 at 1:47 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी शहर के पुलघराट में गोलीकांड प्रकरण में वांछित दोनों आरोपियों को पकड़ने में आखिरकार मंडी पुलिस को सफलता मिल गई है।पुलिस ने इन आरोपियों को यूपी से गिरफतार किया है। यह दोनों यूपी के ही रहने वाले हैं और लंबे समय से हिमाचल में ही रह रहे थे। यह दोनों सगे भाई हैं और यहां मजदूरी का काम करते हैं।

मंडी पुलिस ने बीती रात को यूपी से दबोचे दोनो भाई

बता दें कि 22 मार्च को दिनभर मंडी पुलिस ने हिमाचल बॉर्डर तक इन दोनों आरोपियों की तलाश की,लेकिन दोनों को कोई भी सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने एलआर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 4 जांच दलों के साथ एक विशेष जांच टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस ने आइटीएमएस और टोल बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आगामी छानबीन शुरू की। 24 मार्च को गठित टीम ने विभिन्न फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और बीती रात को दोनों को यूपी से ढूंढ निकाला। वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए कट्टे को भी इनसे बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद अजमल और 19 वर्षीय आजम पुत्र मोहम्मद असलम जिला मुजफ्फरपुर यूपी के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनो आरोपी सगे भाई हैं और बल्ह के रत्ती में किराए के कमरे में रहते हैं। यह दोनों यहा पर एल्यूमिनियम फीटर का काम करते हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने दोनो की गिरफतारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीती रात को मंडी पुलिस दोनो को पकड़कर हिमाचल ले आयी है। आज दोनो को न्यायलय में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।

मालिक से लूटपाट करने के बाद गोली मारकर फरार हो गए थे दोनो

बता दें कि 21 मार्च की रात को करीब पौने 12 बजे पुलघराट में रॉयल लश किचन ढाबा में ढाबा मालिक प्रदीप गुलेरिया के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गोली मारकर फरार हो गए थे।इस घटना में ढाबा मालिक को कोहनी व गाल पर गोली लगी है और वे अभी भी नेरचौक मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन है।

TAGGED: Mandi Pullghrat firing case
Chandrika March 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पारंपरिक पैदल स्नान यात्रा हमीरपुर पहुंची..शिमला के ठयोग से ज्वाला जी व नारकोट, कांगड़ा तक निकली जाती है यात्रा
Next Article औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में खनन को लेकर नेता प्रतिपक्ष का सीएम पर आरोप.. सदन में दिए गलत तथ्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?