संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सूरियां के मेन बाजार तीन वोटू चौक पर शुक्रवार सुबह अचानक बिजली की तारे टूटने से 2 गायें इसकी चपेट में आ गई ओर उनकी मौ+त हो गई। इस घटना से क्षेत्र में अचानक हड़+कंप मच गया। गनीमत यह रही कि यदि यह बिजली की तारे दोपहर के समय टूटती तो बहुत बड़ी दुर्घ+टना यहां हो सकती थी क्योंकि सामने बड़ी मार्केट है और आने जाने का भी यही एकमात्र रास्ता हैं।
इस क्षेत्र में लोगों की काफी आवाजाही रहती हैं क्योंकि आमने-सामने मेडिकल स्टोर, शिवजी का मंदिर,डेंटल डॉक्टर के अलावा बेकरी की दुकान, करियाने की दुकान,चाय की दुकान, फर्नीचर का शोरूम, फोटोग्राफर इत्यादि यहां पर हैं। यहां पर यात्री बसों के लिए के आने जाने के लिए बैठे रहते हैं। खंड विकास कार्यालय ओर अस्पताल, झील जाने के लिए भी यही एकमात्र रास्ता हैं जहां पर यह बिजली की तारे टूटी हैं।
इस घटना के बाद अन्य लोगों विद्युत उप मंडल के एसडीओ अरविंद धीमान से बात की तो उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लाइनों को ठीक करवाया जा रहा हैं।
स्थानीय निवासी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। मंदिर के सामने पूजा अर्चना करने लोग पहुंचे तो देखा कि वहां पर तारे टूटी पड़ी थी और वहां पर जो तारे टूट कर पड़ी थी तारों पर बिजली का करंट था जिससे 2 पशु इसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मृ+त्यु हो गई। ऐसे में यहां इस हादसे के बाद से डर का माहौल बना हुआ हैं।
