राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में शुक्रवार को युवा कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे
मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा युवा कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हुआ हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में युवा कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के निर्देशों के तहत यह प्रशिक्षण शिविर करवाए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण शिविरों में युवा कांग्रेस को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही हैं। युवाओं को आगे लाया जा रहा हैं। संगठन को मजबूत किया जा रहा हैं,ताकि पार्टी और संगठन मिलकर प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर सके।
उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी को लोकसभा चुनावों में हार देना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य हैं ताकि युवाओं को प्रशिक्षण कर प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज की जा सके। युवा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यही वजह है कि कांग्रेस अभी से युवाओं को मुख्य भूमिका में लाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित कर रही हैं, जिसके लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
वहीं बीजेपी पर तल्ख होते हुए कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार 5 साल के लिए चुनी गई हैं। हमारे नेताओं ने यह कभी नहीं कहा की 6 माह के अंदर ही सभी वायदे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आते ही सबसे बड़ा वादा ओल्ड पेंशन स्कीम को पूरा किया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जबकि इसका विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा की उन्हें डर है की अगर मोदी सत्ता में आते हैं तो ओपीएस को एनपीएस में बदल देंगें।
